Ticker

5/recent/ticker-posts

Today Arvind Kejriwal met Bhagwant mann: भगवंत मान से मिलें अरविंद केजरीवाल , कि अहम बातचीत







पंजाब की राजनीति में एक बार फिर उथल-पुथल मची हुई है। कांग्रेस के नेता दावा कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी (AAP) के कई विधायक पार्टी छोड़ सकते हैं और राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी चल रही है। इसी बीच, आप प्रमुख Arvind Kejriwal  ने पंजाब के सभी विधायकों को दिल्ली बुलाया है, जिससे अटकलें और तेज हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के भीतर कुछ विधायकों की नाराजगी की खबरें सामने आ रही हैं, और इसी वजह से Arvind Kejriwal  ने दिल्ली में एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में मौजूदा स्थिति पर गहन बातचीत होने की संभावना है। कहा जा रहा है कि यह बैठक पंजाब सरकार के कामकाज और संगठन के भीतर चल रही चुनौतियों पर केंद्रित होगी।


क्या Bhagwant mann की कुर्सी खतरे में?

खबरों की मानें तो आम आदमी पार्टी में अंदरूनी असंतोष बढ़ रहा है, और कुछ नेता मौजूदा मुख्यमंत्री Bhagwant mann के नेतृत्व से नाखुश हैं। हालांकि, अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दूसरी ओर, यह भी चर्चा है कि Arvind Kejriwal  खुद पंजाब की कमान संभाल सकते हैं, लेकिन इस दावे की पुष्टि नहीं हुई है।

बीजेपी ने इस पूरे घटनाक्रम पर तंज कसते हुए कहा है कि यह सब भगवंत मान को हटाने की साजिश हो सकती है। बीजेपी नेताओं का मानना है कि आप पार्टी में असंतोष बढ़ रहा है और पार्टी के अंदर गहरे मतभेद उभर रहे हैं।

राजनीतिक हलचल 

फिलहाल, पंजाब में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस बैठक के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकती है। क्या सच में पार्टी के भीतर बगावत हो रही है? क्या पंजाब को नया मुख्यमंत्री मिलेगा? इन सवालों के जवाब आने वाले दिनों में सामने आ सकते हैं।

यह देखना दिलचस्प होगा कि Arvind Kejriwal  और Bhagwant mann के बीच क्या रणनीतिक बातचीत होती है और इसका राज्य की राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है।